ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, नेपाल भागने वाले थे...

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, नेपाल भागने वाले थे सरफराज और फहीम

17-Oct-2024 03:39 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बहराइच से आ रही है, जहां पुलिस और एसटीएफ ने रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वाले दो आरोपियों का एनकाउंटर किया है। दोनों बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी इसकी जानकारी पुलिस और एसटीएफ को लग गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों ने गोली चला दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सरफराज और फहीम को गोली लगी।


दरअसल, बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र स्थित मंसूर गांव में पिछले दिनों रामगोपाल मिश्रा दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जुलूस जब एक समुदाय विशेष के मोहल्ले से होकर गुजर रहा था, तभी दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया था। इस घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई थी।


इसी दौराम रामगोपाल को एक मकान की छत पर गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे बहराइज में हिंसा की आग फैल गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो गए थे हालांकि पुलिस हत्यारों को तलाश कर रही थी। इसी बीच गुरुवार को दो आरोपी सरफराज और फहीम पुलिस और एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए।


बताया जा रहा है कि सरफराज और फहीम नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। नेपाल की सीमा पर हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस ने दोनों को घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। घटना वाले दिन से ही पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। मुठभेड़ में सरफराज और फहीम के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।