ब्रेकिंग न्यूज़

Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन

बहन ने मांगी मदद तो भाई ने भेजा जहर, पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर किया सुसाइड

बहन ने मांगी मदद तो भाई ने भेजा जहर, पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर किया सुसाइड

24-Dec-2020 07:43 AM

DESK : एक बहन ने अपने भाई से आर्थिक मदद मांगी तो भाई ने मदद करने के बजाय जहर भेज कर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की बात कही. भाई के इस व्यवहार से दुखी बहन ने अपने पति और बेटी के साथ सुसाइड कर लिया. 

मामला पंजाब के गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल से सामने आया है. जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के बेटे के बयान पर उसके मामा समेत कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. अब पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है. मृतक की पहचान भारती शर्मा, उनके पति और बेटी के रुप में की गई है. 

मृतक के बेटे कुणाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और मामा प्रदीप शर्मा से पैसे का लेनदेन था.जरूरत पड़ने पर जब मां ने मामा से पैसे मांगे तो उन्होंने  पैसे देने की बजाय जहरीली दवा भेज दी और कहा कि वह दवा खाकर सुसाइड कर ले नहीं तो वह पूरे परिवार की हत्या कर देगा. अपने भाई की सोच से आहत होकर असकी मां  ने अपने पति और बेटी के साथ जहर खाकर सुसाइड कर लिया.  मरने से पहले परिवार ने सारे करतूत का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

बेटे का आरोप है कि उसके मां, पिता और बहन की हत्या का जिम्मेदार उसके मामा है. उन्होंने हमारे परिवार को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया. बेटे ने अपने ही मामा पर सख्त कार्यवाई की मांग की है. इस मामले में गुरदासपुर एसपी ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि कस्बा धारीवाल में एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड किया है. मरने से पहले परिवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला था. जिससे पता चला है कि वह अपने भाई से परेशान थी. मृतक के बेटे के बयान और वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है.