कामेश्वर धार्मिक न्यास की बागडोर अब राज परिवार के कुमारों के हाथ, 108 मंदिरों के संरक्षण का संकल्प मोतिहारी में खेलने के दौरान 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत नाजुक शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा, कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री जानिये? बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: SSB जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का महासैलाब: 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए..
09-Apr-2024 03:25 PM
By First Bihar
MUNGER : प्रेम-प्रसंग मामले में मुंगेर में एक युवक की हत्या कर दी गयी। प्रेमिका के भाई को यह नागबार गुजरा। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीट-पीटकर अपनी बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने के मसकद से उसे पोखर में फेंक दिया। हत्या के तीन दिन के बाद शव को पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
यह पूरा मामला मुंगेर जिले के बरियारपुर थानाक्षेत्र का है। जहां कल्याण टोला स्थित रहिया गांव निवासी शनिचर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार उर्फ छोटू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद उसके शव को एक पोखर में फेंक दिया गया। घटना के तीन दिन बाद आज उसकी लाश को पुलिस ने बरामद किया है। प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि मृतक सुमन का प्रेम-प्रसंग अपने दोस्त प्रिंस की बहन के साथ चल रहा था। लड़की के भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थित में पैरूमंडल टोला रहिया बहियार में देख लिया था। जिसके बाद लड़की के भाई प्रिंस ने 6 अप्रैल की रात अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मुंगेर सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के ही प्रिंस कुमार की बहन के साथ मृतक का प्रेम संबंध था और बहियार में प्रिंस ने अपनी बहन को मृतक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया।
हत्या के बाद शव को छुपाने के उद्धेश्य से पोखर में फेंक दिया गया। इस मामले में मृतक के भाई ने थाने में प्रिंस और दिलखुश के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जब पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हो गया। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया की विगत 6 अप्रैल की रात मृतक किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था लेकिन सुबह तक वह घर नहीं लौटा तो प्रिंस की बहन ने ही मृतक के परिजनों को सूचना दी कि उसके भाई और दोस्तों ने सुमन की पिटाई की थी। यह भी बताया कि मृतक और उसका दोस्त दोनों शराब बेचने का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।