Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
11-Nov-2023 06:36 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: दीवाली पर लावा-फरही और मिठाई पहुंचाने के लिए बहन के ससुराल गये युवक की रास्ते में ही हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
घटना डुमरा थाना क्षेत्र के रुपौली की है। मृतक की पहचान मुरादपुर गांव निवासी वशिष्ठ राम के बेटे 40 वर्षीय विजय राम के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक विजय अपनी बहन के घर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे एक पेड़ से लटका दिया गया।
घटना के सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों ने बताया कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। विजय राम के मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

