लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
23-May-2021 09:10 AM
DESK : बीजेपी नेता के फोन पर मंत्री को जान मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने हड़कंप मच गया. जब मामले की जांच की गई और मामले का खुलासा हुआ तो सभी दंग रह गए. दरअसल, जान से मारने की धमकी एक नाबालिग लड़के ने दी थी. पुलिस ने बताया कि लड़का अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से काफी परेशान था और बहन के प्रेमी को फंसना चाहता था इसलिए उसने बीजेपी नेता को फ़ोन कर मंत्री की हत्या करने की धमकी दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है. दरअसल, बीजेपी नेता आशीष वर्मा जो कि निवर्तमान नगर मंत्री हैं, उनके मोबाइल पर एक फोन आया था.इसमें फोन करने वाले ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना की हत्या करने की धमकी दी थी. हत्या की धमकी मिलने पर बीजेपी नेता ने पुलिस को सूचना दी और एक ऑडियो रिकॉर्डिंग दी. मामला कैबिनेट मिनिस्टर से जुड़ा देख पुलिस हरकत में आ गई.
पुलिस की सर्विलांस टीम ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया, जो सिंधौली थाना क्षेत्र में चांद गांव के रहने वाले एक नाबालिग का निकला.पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सर्विलांस टीम को एक्टिवेट कर दिया गया था. जिस आईडी से सिम जारी किया गया था, उसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार किया है.
पूछताछ में पता लगा कि नाबालिग अपनी बहन के प्रेमी को फंसाना चाहता था, जिस वजह से उसने बीजेपी नेता को फोन किया था. असल में नाबालिग की बहन के प्रेमी ने उसको एक मोबाइल अपनी आईडी पर बात करने के लिए दिया था. यह बात नाबालिग को नागवार गुजरी, जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से पूछताछ कर एक्शन लेने की बात कह रही है.