BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
25-Jul-2023 09:07 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और इसे बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सारण जिले के दरियापुर थाना इलाके का है जहां पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। ट्रक में भरे विदेशी शराब के साथ खलासी को गिरफ्तार किया गया है।
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परसा-दरियापुर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान ट्रक से 4626 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।