बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
14-Feb-2021 08:58 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर बगहा से सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पूर्व जिला पार्षद की हत्या कर दी है. बेखौफ क्रिमिनलों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है, जहां नौरंगिया के सिरिसिया चौक पर अपराधियों ने पूर्व पार्षद दया वर्मा गोलियों से भून दिया है. गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने स्पॉट पर कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग की है, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है. इलाके के लोग दहशत में है.
वारदात की सूचना मिलते ही दौरान मौके पर पहुंची नौरंगिया की पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि जब पूर्व पार्षद दया वर्मा अपने समर्थकों के साथ सिरिसिया चौक पर बैठे थे. वह अपने समर्थकों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.