ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बगहा में नाबालिग से रेप, बदमाश ने लड़की के साथ की दरिंदगी

बगहा में नाबालिग से रेप, बदमाश ने लड़की के साथ की दरिंदगी

24-Jan-2020 10:11 PM

By DEEPAK RAJ

BAGHA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. बगहा में एक बदमाश युवक ने एक लड़की के साथ खेत में बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पश्चिम चंपारण जिले के बथवरिया थाना इलाके की है. जहां बनकटवा गांव में एक शख्स ने खेत से लौटने के दौरान एक बच्ची के साथ हैवानियत की. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की ने घरवालों को बताया कि जब वह खेत से घास काटकर लौट रही थी. इस दौरान एक शख्स ने उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की. 


वारदात की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जिला पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन आरोपी को अरेस्ट करने के लिए संबंधित थाने को कड़ा निर्देश दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.