ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बगहा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

13-Dec-2023 09:59 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। बोलेरो और गन्ना लदी ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हुई है। बोलेरो में बाराती सवार थे जिसमें 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। इनमें एक की हालत ज्यादा गंभीर है। जिसे जीएमसी रेफर किया गया है। 


घटना एनएच-727 के चौतरवा व बहुअरवा के बीच कोर्ट माई स्थान के पास हुई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो सवार घायल लोगों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वही एक को गंभीर हालत में जीएमसी रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों की पहचान करने में जुटी है।