ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बगहा में बड़ा हादसा: बोलेरो के पेड़ से टकराने से आधा दर्जन लोग...

बगहा में बड़ा हादसा: बोलेरो के पेड़ से टकराने से आधा दर्जन लोग घायल, वाल्मिकी नगर घूमने आए थे 10 लोग

18-May-2023 09:57 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। बोलेरो में करीब 10 लोग सवार थे। इस घटना में 6 लोग घायल हो गये हैं। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 


बगहा वाल्मिकीनगर मुख्य सड़क के चमैनिया के बीच जंगल में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाल्मीकि नगर से बगहा आ रही थी। बोलेरो पर 10 लोग सवार थे। सभी लोग वाल्मीकि नगर घूमने गए थे। लौटने के दरमियान हादसा हुई है। 6 लोग घायल हो गए है। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकि नगर थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा है। जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है। 


फिलहाल दो लोग चंदा देवी और सुजीत कुमार को रेफर किया गया है। जबकि अन्य लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि लौरिया की रहने वाली पायल सोनी (24), गोलू सोनी (20), भोलू सोनी(18), केशव सोनी (8) आदि लोग घायल हो गए हैं। सभी वाल्मीकि नगर घूम कर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।


डॉक्टर तारीख नदीम ने बताया कि घायल स्थिति में सभी लोग पहुंचे हैं। सभी का इलाज चल रहा है। स्थिति देखते हुए घायलों को रेफर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम सभी लोग वार्ड नंबर 28 में शादी समारोह में शरीक होने के लिए आए थे। समारोह खत्म हो जाने के बाद गुरुवार की सुबह सभी लोग वाल्मीकि नगर घूमने गए थे। लौटने के दरमियां यह हादसा हो गया। फिलहाल सभी के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल  है