ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बगहा में अपराधी बेलगाम: धारदार हथियार से किसान पर हमला, हालत नाजुक

05-Aug-2022 09:42 PM

BAGAHA: बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से एक किसान पर हमला बोल दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेतिया रेफर कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की शाम 6 बजे की है जहां बनकटवा निवासी मन्नू पंडित घर से बगहा बाजार चौक की ओर जा रहे थे। तभी गुदरी बाजार के पास अज्ञात अपराधियों ने किसान मन्नू पंडित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। 


पहले उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक होता देख चिकित्सकों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना से आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।