पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
19-Nov-2019 02:41 PM
By DEEPAK
BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है बगहा से जहां अस्पताल को ही लोगों ने अखाड़ा बना दिया. दो पक्षों में आपसी विवाद के दौरान युवक को चाकू मारे जाने से नाराज परिजनों ने दूसरे पक्ष के ऊपर हॉस्पिटल में ही हमला बोल दिया. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे चले. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा इलाके की है. जहां बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों के बीच विवाद को लेकर यह मारपीट की घटना हुई. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू मार दी. जख्मी युवक की पहचान गोलू कुमार के रूप में की गई है. वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने एक युवक का सर फोड़ दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
घायलों का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे परिजन भी अस्पताल अखाड़ा बना दिये. दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.