जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
12-May-2023 02:29 PM
By First Bihar
PATNA: बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार यानी 13 मई को पटना पहुंच रहे हैं। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत गांव में 13 से 17 मई तक धीरेंद्र शास्त्री हनुमत कथा करेंगे। इस दौरान सुरक्षा को राज्य पुलिस मुख्यालय ने पटना पुलिस को अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से पटना एसएसपी को SOP जारी कर अहम निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने पटना एसएसपी को सुरक्षा के लिए SOP जारी किया है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री को पर्याप्त सुरक्षा दी जायेगी। आयोजन स्थल पर भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
एडीजी ने बताया कि सुरक्षा बेहतर हो इसको लेकर अयोजनकर्ताओं के साथ पुलिस पदाधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है और सुरक्षा घेरे से लेकर आयोजन स्थल और आसपास की भीड़ का आकलन करते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही साथ ट्रैफिक पुलिस के जवानों की भी तैनाती कर दी गई है। आयोजन के दौरान CCTV के जरिए सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी।