ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को हत्या की धमकी, पुलिस ने अनस अंसारी को दबोचा

03-Sep-2023 08:13 PM

By First Bihar

DESK: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हत्या की धमकी मिली है। अनस अंसारी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा पोस्ट कर लिखा कि बाबा पर मौत मंडरा रही है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इसको लेकर हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश हैं। आरोपी युवक यूपी के बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा का है।


आरोपी अनस अंसारी ने इंस्ट्राग्राम पर अपनी आईडी बना रखी है। जिसपर उसने सनातन धर्म और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भड़काऊ पोस्ट किया है। अनस ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की भी धमकी दी है। हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।


मामला सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुट गई हैं। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपी अनस अंसारी का कनेक्शन किसी आतंकी संगठन से तो नहीं है। पूरे मामले पर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया है कि मामले में पुलिस की तरफ से हाफिजगंज थाने में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।