मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
05-May-2023 05:37 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के नौबतपुर में बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम 13 से 17 मई तक होना है। धीरेंद्र शास्त्री के दौरे को लेकर मचे सियासी संग्राम के बीच बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह तैयारियों का जायजा लेने के लिए नौबतपुर स्थित तरेत पहुंचे गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी को आड़े हाथों लिया और जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने वालों को तारकासुर बताया और कहा कि जो लोग तारकासुर बन रहे हैं, उनका नाश हो जाएगा।
गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पटना के गांधी मैदान में ईद का मजमा लगे इससे बीजेपी को कोई एतराज नहीं है। नमाज के बाद सरकार के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को गाली दिलवाई जाए लेकिन धीरेंद्र शास्त्री को सनातन धर्म का प्रचार करने से रोका जाए और उनका विरोध हो, यह बीजेपी बर्दाश्त नहीं करेगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि वे खुद कार्यक्रम के दौरान नौबतपुर में मौजूद रहेंगे और उनके साथ पूरी सनातनी सेना मौजूद रहेगी। गिरिराज ने कहा कि जिस दिन श्रीराम की वानरी सेना खड़ी हो गई विरोध करने वालों का स्वतः नाश हो जाएगा।
बता दें कि बागेश्वधाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना दौरे से पहले ही बिहार की सियासत गर्म हो गई है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं तो वहीं आरजेडी के तमाम नेता धीरेंद्र शास्त्री के दौरे पर आपत्ति जता रहे हैं। उधर, बीजेपी और हिंदू महासभा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतर गए हैं और कह दिया है कि हिम्मत है तो धीरेंद्र शास्त्री को रोक कर दिखा दे। शुक्रवार को गिरिराज सिंह और रामकृपाल यादव समेत बीजेपी के कई नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।