ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में BJP विधायक राम सिंह का विरोध, अस्पताल कर्मियों ने...

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में BJP विधायक राम सिंह का विरोध, अस्पताल कर्मियों ने कहा..विभागीय जांच में विधायक जी का क्या काम ?

04-Aug-2021 03:53 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में बीजेपी विधायक राम सिंह का जमकर विरोध हुआ। अस्पताल कर्मिंयों ने विधायक पर जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया। बता दें कि पूर्व डीएस. डॉ. केबीएन सिंह पर चल रही जांच के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में बेतिया से जांच टीम आई हुई थी। तभी जांच के क्रम में बीजेपी विधायक राम सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। विधायक को देख अस्प्ताल के कर्मचारियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विधायक राम सिंह का विरोध किया। अस्पताल के कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए विधायक जी को अस्पताल से जाना पड़ गया।


news image


इस संबंध में विधायक राम सिंह ने बताया कि मैं जांच प्रभावित करने नहीं आया था बल्कि निरीक्षण करने आया था। तभी इसी दौरान पूर्व डीएस डॉ. केबीएन सिंह के विरुद्ध जांच चल रही थी। जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी। विधायक राम सिंह ने कहा कि वे अस्पताल को राजनीति का अड्डा नहीं बनने देंगे।

 

news image


वही अस्पताल के कर्मियों ने यह आरोप लगाया कि पूर्व डीएस डॉ. केबीएन सिंह पर बड़ी लापरवाही का आरोप है। उन पर कर्मचारियों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किये जाने का भी आरोप है। उन्हें फिलहाल डीएस पद से हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 


news image


इसी सिलसिले में बेतिया से जांच टीम आज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंची तब पूर्व डीएस ने जांच प्रभावित करने के मकसद से बीजेपी विधायक को अस्पताल में बुला लिया। अचानक अस्पताल में विधायक जी को देख अस्पताल के कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।


news image


अस्पताल कर्मियों ने विधायक का विरोध करते हुए जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया। अस्पताल कर्मियों का कहना था कि विभागीय जांच में विधायक जी का क्या काम है।  


news image