ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / बदमाशों ने चाकू मारकर युवक को किया घायल, पास रखे पैसे छीनकर हो...

बदमाशों ने चाकू मारकर युवक को किया घायल, पास रखे पैसे छीनकर हो गये फरार

22-Oct-2023 09:47 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। रास्ते में घेर कर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।  घटना लाखों सहायक थाना क्षेत्र के फतेहपुर ढाला के पास की है। घायल की पहचान लाखों सहायक थाना क्षेत्र के मस्ती फ़तेहपुर वार्ड  9 निवासी बाल्मीकि यादव का पुत्र गांधी यादव के रूप में हुई।


बताया जाता है कि घायल गांधी यादव का बड़ा भाई रोहित यादव रामजानपुर बाजार से दिन में डेढ़ लाख रुपए का मकई बेचकर आया था और छोटे भाई गांधी यादव को शाम को रुपए लेने के लिए रामजानपुर बाजार भेजा था। बाजार से  डेढ़ लाख रुपए लेकर टेंपो पर सवार होकर गांधी यादव अपने घर वापस मस्ती फ़तेहपुर लौट रहा था। जब एनएच 31 के पास फ़तेहपुर ढाला पर उतरा तो घर के लिए आगे बढ़ा तभी बदमाशों ने फतेहपुर ढाला के समीप घात लगाए हुए गांधी यादव को घेर कर पहले तो पिटाई कर दी फिर लाठी डंडे और चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। 


घायल अवस्था में रोड  पड़ा युवक के बारे मे स्थानीय लोगों ने इसके बड़े भाई रोहित यादव को सूचना दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचा तो पता चला कि बदमाशों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है।  रोहित यादव ने बताया मेरे भाई गांधी यादव के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से दिया है। सूचना मिलते ही लाखों सहायक थाना के पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल युवक को बेगूसराय के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है जहां घायल का इलाज चल रहा है। 


घटना के संबंध में लाखों सहायक थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामूली बात को लेकर के मामूली बात को लेकर पूर्व से दोनों के बीच विवाद था इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया होगा । एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है । वहीं रुपए की छिनतई जैसी घटना से थाना अध्यक्ष ने इनकार किया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।