ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बदमाशों ने ATM काटकर 21 लाख रुपये उड़ाए, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, नहीं थी गार्ड की तैनाती

03-Apr-2022 03:30 PM

ARRAH: आरा में बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एटीएम में रखे सारे कैश को गायब कर दिया। एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमेंं रखे करीब 21 लाख रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


अपराधियों ने एक बार फिर आरा में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र के धोबीघटवा की है जहां अपराधियों ने स्टेट बैंक के एटीएम को निशाना बनाया है। बदमाशों ने देर रात सबसे पहले एटीएम के शटर को गैस कटर से काटा।


 शटर काटने के बाद चोर एटीएम के अंदर घुसे और एटीएम को भी गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब 21 लाख रुपये निकाल लिए और एटीएम को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिन बाजार के पास फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


बताया जाता है कि चार की संख्या में आए अपराधियों ने चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं। लेकिन जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक सभी बदमाश मौके से नौ दो ग्यारह हो चुके थे। 


फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। वही कैश लोंडिग करने वाली एजेंसी से भी पूछताछ की जा रही है। यह बात की निकलकर सामने आ रही है कि एटीएम पर किसी गार्ड की तैनाती नहीं थी। इसी का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने चोरी की इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।