ब्रेकिंग न्यूज़

बढ़ती ठंड के कारण 21 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Rajniti Prasad: पूर्व आरजेडी सांसद राजनीति प्रसाद का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस Rajniti Prasad: पूर्व आरजेडी सांसद राजनीति प्रसाद का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस जमुई में HDFC बैंक कर्मी के घर 12 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर जेवरात और नकदी ले उड़े चोर Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद JDU विधायक ने दिखाया बड़ा दिल, करने जा रहे यह काम Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद JDU विधायक ने दिखाया बड़ा दिल, करने जा रहे यह काम Bihar Weather Update: बिहार में घने कोहरे को लेकर रेड और येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किया सचेत; जानिए.. सभी 38 जिलों का हाल Bihar Weather Update: बिहार में घने कोहरे को लेकर रेड और येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किया सचेत; जानिए.. सभी 38 जिलों का हाल जहानाबाद में एरिस्टो फार्मा ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों का हुआ फ्री चेकअप जहानाबाद में एरिस्टो फार्मा ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों का हुआ फ्री चेकअप

बदमाशों ने OLA कैब ड्राइवर को मारी गोली, 4 से 5 राउंड की फायरिंग

बदमाशों ने OLA कैब ड्राइवर को मारी गोली, 4 से 5 राउंड की फायरिंग

19-May-2022 07:17 AM

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां बीती देर रात बदमाशों ने OLA कैब के ड्राइवर को गोली मार दी। यह घटना जक्कनपुर थाना के पास मीठापुर बी एरिया में लेबर कोर्ट के पास घटी है। 


वहीं, घायल ड्राइवर का नाम अरुण कुमार है। और गोपालगंज जिले का रहने वाला है। लेकिन पटना में रहकर अरुण OLA कैब की कार चलाता है। देर रात को अरुण वापस उस घर को लौट रहा था। दयानंद हाई स्कूल से वो आगे बढ़ा ही था कि दूसरे फोर व्हीलर गाड़ी से उसके कार की टक्कर हो गई। जिसमें दूसरे गाड़ी का लुकिंग ग्लास टूट गया। इस पर दोनों के बीच पहले जबरदस्त कहा सुनी हुई बात इतनी बढ़ गई की गाली-गलौज तक हो गया। दूसरी गाड़ी में 3 लोग बैठे थे। बहस के बाद ये लोग गाड़ी लेकर आगे बढ़ गए।


जिसके बाद अमर ने ओवर टेक कर भाग रहे लोगों की गाड़ी को रोका। फिर दोबारा इनके बीच बहस हुई। इसी दरम्यान दूसरी गाड़ी में सवार 3 लोगों में से एक शख्स ने अपने पास से पिस्टल निकाला। कुल 4 से 5 राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली अमर के पेट मार दिया और वहां से अपनी गाड़ी से सभी फरार हो गए। उसी बीच एक एम्बुलेंस आ रही थी। इसके ड्राइवर की नजर घायल अरुण के उपर पड़ी। जक्कनपुर थाना की पुलिस को वारदात की जानकारी देने के साथ ही घायल को तुरंत इलाज के लिए PMCH लेकर चला गया।


दूसरी तरफ जानकारी मिलते ही जक्कनपुर थाना की पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। वहां से 9mm की गोली का एक खोखा मिला है। जिससे स्पष्ट हुआ कि बदमाशों ने 9mm की पिस्टल से गोली चलाई है। ये बदमाश कौन थे? किस ओर भागे? यह स्पष्ट नहीं है। देर रात को ही वारदात वाली जगह के आसपास में लगे CCTV को खंगालने की कोशिश हुई। 2 जगहों पर कैमरा मिला भी। लेकिन, एक का तार टूटा हुआ मिला तो दूसरा पिछले 20 दिनों से बंद पड़ा हुआ मिला। थानेदार गौरीशंकर सिंह के अनुसार वो खुद वारदात स्थल और PMCH गए थे। घायल अरुण के शरीर से गोली निकाल दी गई है। बदमाशों की पहचान के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।