ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / BIHAR NEWS : बदमाशों ने ट्रेवल एजेंसी कर्मी को चाकू गोद कर डाली...

BIHAR NEWS : बदमाशों ने ट्रेवल एजेंसी कर्मी को चाकू गोद कर डाली हत्या, पत्नी के सामने पति को उतारा मौत के घाट

30-Nov-2024 12:01 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में डीहा गांव में बदमशों ने एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने ही चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना को बदमाशों ने बीती रात मृतक के घर के सामने ही अंजाम दिया। मृतक की कामेश्वर सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह के रूप में पहचान की गई है। 


जानकारी के अनुसार, मृतक सिंघिया के पैकरा स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन का काम करता था। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस हत्या की घटना से अपनी सुरक्षा को लेकर लोग स्तब्ध हैं। संजय बीती रात करीब 12 बजे काम से घर लौटा। पत्नी ने दरवाजा खोला उसी समय बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से गोदे जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


बताया जाता है कि संजय को चाकू मारने वाला अपने एक दोस्त के साथ था। उसका दोस्त चाकू लेकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या काआरोपी पिज्जा का दुकानदार बताया गया है। घटना की सूचना पर सिंघिया थाने की पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची और मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या करने वाले आरोपी को छापेमारी कर अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल इस मामले में परिजन ने प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन नहीं दिया है। घटना को लेकर तनाव की आशंका के मद्देनजर इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।


इधर, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है। हत्या के लिए उपयोग किये गए चाकू की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी के दोस्त की खोज में लगातार छापेमारी भी कर रही है। सिंघिया थानाध्यक्ष ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों का बयान मिलने पर हत्या को लेकर ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।