ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन PM मोदी के बिहार आगमन से कितना बदल सकता है समीकरण; इस इलाके में गूंजेगी आवाज तो किसे होगा फायदा? Mokama Murder Case : 'हथियार जमा कराए...', मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, कहा - लॉ एंड ऑडर पर सख्ती बरतें Bihar election update : दुलारचंद यादव हत्याकांड का बाढ़ और मोकामा चुनाव पर असर, अनंत सिंह पर एफआईआर; RO ने जारी किया नया फरमान Justice Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले धावक, इस शहर में तैयार हुआ विशेष ट्रैक Dularchand Yadav case : मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में चौथा FIR दर्ज ! अनंत सिंह और जन सुराज के पीयूष नामजद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब बदलेगा माहौल Bihar Election 2025: "NDA ही कर सकता है बिहार का विकास...", चुनाव से पहले CM नीतीश का दिखा नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किया वोट अपील Bihar Election 2025: NDA ने तय किया विकसित बिहार का विजन, घोषणा पत्र पर पीएम मोदी ने की बड़ी बात Bihar News: बिहार के इस जिले में 213 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व नकदी जब्त Bihar News: बिहार से परदेश जा रहे लोगों की ट्रेनों में भारी भीड़, वोट के लिए नहीं रुकना चाहते मजदूर; क्या है वजह?

बदले की आग में पार की सारी हदें, गैंगरेप के बाद पीड़िता के बाल काटे, चेहरे पर कालिख पोतकर शहर में घुमाया

बदले की आग में पार की सारी हदें, गैंगरेप के बाद पीड़िता के बाल काटे, चेहरे पर कालिख पोतकर शहर में घुमाया

27-Jan-2022 01:51 PM

DESK: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। बदला लेने की नीयत से एक महिला का अपहरण किया गया फिर उसके साथ गैंगरेप हुआ। जिसके बाद कुछ महिलाओं ने पीड़िता का बाल काट दिया और गले में चप्पलों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया। यही नहीं चेहरे पर कालिख भी पोती गयी। इस घटना पर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लिया और पुलिस से इस मामले पर कार्रवाई करने की बात कही। फिलहाल पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।   


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने की बात कही। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से भी मुलाकात की। उससे पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि शराब बेचने वाले 3 लोगों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। 


वही इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम निजी दुश्मनी की वजह से दी गयी है। मामले की जांच के आदेश दिए गये हैं। इस मामले में अब तक चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि नवंबर 2021 में एक लड़के ने सुसाइड किया था। जिसके बाद मृतक के परिजन इस घटना का कारण इस लड़की को मान रहे थे। उनका कहना था कि लड़की की वजह से ही उनके लड़के ने आत्महत्या किया है। 


लड़के के परिवार वाले जहां खुदकुशी की वजह लड़की को मान रहे हैं। वही पीड़िता की बहन का कहना है कि लड़की शादीशुदा है उसका एक बच्चा भी है। लड़की के घर के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अक्सर उससे बात करना चाहता था। लड़की की बहन का आरोप है कि लड़के के चाचा ने ही अपहरण के बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर संज्ञान लिया है उन्होंने कहा कि  "ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? 


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा की "कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।"


दिल्ली में हुई इस शर्मनाक घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि "ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।"