ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / बदलापुर, शाहगंज और मुगलसराय में वीआईपी की चुनावी जनसभा, बोले मुकेश सहनी..यूपी में...

बदलापुर, शाहगंज और मुगलसराय में वीआईपी की चुनावी जनसभा, बोले मुकेश सहनी..यूपी में पार्टी नहीं बल्कि जनता खुद लड़ रही है

03-Mar-2022 06:13 PM

DESK: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आज बदलापुर, शाहगंज और मुगलसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी नहीं बल्कि जनता खुद लड़ रही हैं। जनता इस चुनाव में अपनी तकदीर संवारने को लेकर मतदान कर रही है।


यूपी में विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच अब सातवें और अंतिम चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने गुरुवार को यूपी के बदलापुर में वीआईपी के प्रत्याशी सुमित सिंह और मुगलसराय में शैलेश निषाद और शाहगंज में पार्टी के प्रत्याशी राम अनुज के पक्ष में अलग-अलग चुनावी सभाएं की।


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि देश की राजनीति तय करने वाले इस राज्य के मतदाता ने आशा संजो कर भाजपा को देश और राज्य की सत्ता सौंपी थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। बेरोजगारी बढ़ती चली गई, महंगाई सुरसा की तरह मुुंह बढ़ाते जा रही है। आम लोगों की पहुंच से रसोईघर के सामान दूर होते जा रहे हैं और केंद्र और राज्य सरकार अपनी तरीफ में कसीदे गढ रहे हैं। 


’सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि किसी की तारीफ से गरीबों के पेट नहीं भरता। पिछडे़ वर्ग के मतदाता यह समझ चुके हैं कि आजादी के बाद से ही उनके साथ हकमारी की जा रही है। इस कारण मतदाता इस बार ऐसी सरकार बनाना तय कर चुके हैं कि जो उनकी तकदीर बदल सके और राज्य की तस्वीर बदल जाए। 


बदलापुर की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र का नाम ही ’बदलापुर’ है। निषाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव ही बदला लेने का समय होता है, इस कारण इस चुनाव में अपने मतों के जरिए ऐसे लोगों से बदला लें जो अब तक आपकों ठग रहे हैं।