पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
14-Sep-2024 11:35 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया।
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां घर से स्कूल जा रही बच्चियों को एक मिनी ट्रक ने कुचल दिया है। जिसमें घटनास्थल पर 2 बच्ची की मौत हो गयी। जबकि कुछ बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद सभी बच्चियों को आनन फानन में ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं, इस घटना में दो बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में बाद मृत बच्चियों में एक ब्रह्देव सिंह की पुत्री स्वाति प्रिया जबकि दूसरी बच्ची राजेश कुमार सिंह की पुत्री कृतिका कुमारी बताई गई है। तीनो ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वाला पंचायत के वार्ड 8 की निवासी थी। जिसमे 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर, पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर NH-28 की है।जानकारी के मुताबिक सभी छात्राएं फतेहपुर मिडिल स्कूल में पढ़ती थी जो करीब बजे स्कूल जा रही थी कि एक मिनी ट्रक ने सभी को कुचल दिया।इस घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गया है।