सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2024 11:51 AM
By RAJKUMAR
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां तीन युवक और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा कतरीसराय इलाके के तारा बीघा इलाके का बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल क़याम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और मौत की खबर मिलते ही हार्डअटैक से भाभी की भी मौत हो गई। मृतक में पंकज राम, गुलशन कुमार और अजय कुमार शामिल है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने बताया कि 3 युवक कतरी सराय थाना क्षेत्र के तारा बीघा तालाब में हाथ धोने के लिये गया था। जहां बिजली का तार बिछाया हुआ था। उसी बिजली के तार से तीनों को करेंट का झटका लगा और पानी भरे तालाब में चला गया। जिसके बाद डूबने से तीनों की मौत हो गई। वहीं, अपने देवर के मौत की खबर जब भाभी को लगी तो उसकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
उधर, इस घटना की पुष्टि करते हुए राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों युवकों को पहले बिजली का करेंट लगा और जिससे तालाब में गिर गया और तीनों की मौत डूबने से हो गई। इस दौरान पंकज नामक युवक की भाभी का हार्ट अटैक से मौत हो गई।