ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road accident : NH-22 पर आमने-सामने टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल; पीएमसीएच रेफर Bihar Teacher News: वेतन पर सवाल पूछना बना अपराध? व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा पर शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस, पटना में 5 शिक्षकों को अब देना होगा जवाब Vande Bharat Sleeper Train: बिहार के इस स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली पटना वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रियों में जबर्दस्त उत्साह Bihar Deputy CM : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: बोले—60 फीसदी अपराध जेल से, माफिया को नहीं मिलेगी कोई राहत Bihar government : बिहार सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी चेतावनी, अगर नहीं किया यह काम तो दर्ज होगा FIR Vijay Kumar Sinha : पटना को बनाया जाएगा मॉडल राजस्व जिला, भूमि विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश; एक्शन में विजय सिन्हा Bihar Police Recruitment 2026 : अगले साल बिहार पुलिस में बड़ी भर्ती, सूबे को मिलेंगे 45 हजार सिपाही और 1,799 दारोगा; बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी Delhi High Court : B.Ed डिग्रीधारी टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए पात्र, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; इनलोगों को मिलेगी बड़ी राहत success story : BPSC से UPSC तक: इसे कहते हैं सफलता, IPS बनी गांव की बेटी; जानिए क्या है इनका पूरा प्रोफाइल Sarkari Naukri: बिहार के युवाओं के पास IMD में नौकरी पाने का मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि

बड़ी खबर : नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा, इस्तीफा सौंप कर पेश करेंगे नई सरकार बनाने का दावा

बड़ी खबर : नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा, इस्तीफा सौंप कर पेश करेंगे नई सरकार बनाने का दावा

28-Jan-2024 08:01 AM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की  बड़ी खबर मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सामने आए या जहां नीतीश कुमार ने राजपाल से मिलने का समय मांग लिया है नीतीश कुमार आज सुबह 10:30 बजे राजपाल से मिलेंगे उसके बाद अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का सीएम नीतीश कुमार दावा पेश करेंगे या नीतीश कुमार 9 वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे और यह शपथ ग्रहण समारोह डेड शाम होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।


दरअसल, बिहार की सियासत के लिए आज बड़ा दिन साबित होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। आज किसी समय वह इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं,  राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चा के बीच भाजपा ने रविवार की सुबह नौ बजे विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में होने वाली बैठक में सभी विधायक, विधान पार्षद एवं सांसदों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सभी प्रदेश पदाधिकारियों को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक के बाद भाजपा अपना समर्थन पत्र नीतीश कुमार को सौंपेगी और यह समर्थन पत्र लेकर नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा उन्हें सौपेंगे और नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे। 


वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े समर्थन पत्र लेकर सभी विधायकों के साथ एनडीए विधानमंडल की बैठक में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को त्याग पत्र सौंप कर एनडीए के नेतृत्व में नई सरकार बनाने का राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष दावा पेश करेंगे। दोपहर बाद नई सरकार शपथ लेगी।


उधर, नीतीश के एनडीए में शामिल होते ही इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ नजर आएगा। वैसे भी ममता बनर्जी ने पहले ही पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार गठबंधन से दूर नजर ही आ रहे हैं। अब देर है तो बस औपचारिक ऐलान की। नीतीश कुमार ही वह शख्स थे जिन्होंने विपक्षी एकता का झंडा सबसे पहले बुलंद किया था। हालांकि गठबंधन में सबसे बड़ी जिम्मेदारी ना मिलने के बाद वह असंतुष्ट नजर आ रहे थे।