ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / news / बड़ी खबर : धान बेचने जा रहे तीन किसानों की सड़क हादसे में...

बड़ी खबर : धान बेचने जा रहे तीन किसानों की सड़क हादसे में मौत, हार्ट अटैक से पत्नी की भी गई जान

12-Aug-2024 03:37 PM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब र ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, घायल को देख उनकी पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार के बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर तेलता मुख्य सड़क के मध्य शादीपुर के समीप  सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गयी है। वहीं, अपने पति को घायल देख पत्नी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि लुत्तीपुर पंचायत के अझरैल एवं धनहरा गांव से कुछ किसान जुगाड़ गाड़ी में धान लाद कर पश्चिम बंगाल स्थित टुनीदिघी मंडी में बेचने जा रहे थे। इस बीच शादीपुर के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। इस वाहन में चालक को लगाकर कुल पांच लोग सवार थे। सभी लोग खाई में वाहन के नीचे दब गए। जिन्हें  सड़क पर चल रहे राहगीरों एवं ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। पांचों लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।


उधर, घटना की सुचना के बाद बलरामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेलता भेजा गया। तेलता में मु मुस्लिम, (55 वर्ष) ग्राम अझरैल की मौत हो गई। चिकित्सकों ने दो लोग की हालत गंभीर होने पर उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया जाने के क्रम में मु वाजिल अंसारी, (52 वर्ष) और मु तहबुल (55 वर्ष) दोनों ग्राम उत्तर टोला धनहरा भी मौत के गाल में समा गए। वहीं मु यासीन और वाहन चालक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही चल रहा है।