ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

बड़ी खबर: नए बहाल शिक्षकों को इतना वेतन देगी सरकार, शिक्षा विभाग ने सरकार को भेजी अनुशंसा

बड़ी खबर: नए बहाल शिक्षकों को इतना वेतन देगी सरकार, शिक्षा विभाग ने सरकार को भेजी अनुशंसा

28-Apr-2023 03:09 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भारी विरोध के बाद राज्य सरकार ने नए बहाल शिक्षकों का वेतन तय कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से सरकार को इसकी अनुशंसा भेज दी गई है, कैबिनेट से मुहर लगने के बाद बिहार में नए बहाल शिक्षकों को सरकार प्रतिमाह वेतन देगी।


शिक्षा विभाग की तरफ से नए बहाल शिक्षकों को जो वेतन तय किया गया है, उसके मुताबिक सरकार कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों को प्रतिमाह 25 हजरा रुपए वेतन के तौर पर देगी जबकि कक्ष 6 से 8 तक के शिक्षकों को प्रतिमाह 28 हजार रुपए, 9वीं से 10वीं तक के शिक्षकों को प्रतिमाह 31 हजार और 11वीं से 12वीं तक के शिक्षकों को सरकार हर महीने वेतन के तौर पर 32 हजार रुपए देगी।


शिक्षा विभाग की तरफ से तय शिक्षकों के मूल वेतन के अलावे सरकार की तरफ से अन्य वेतन भत्ते का लाभ भी नए शिक्षकों को मिलेगा। शिक्षा विभाग की तरफ से इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, कैबिनेट से इसकी स्वीकृति मिलनी अभी बाकी है। शिक्षा विभाग प्रशासी पदवर्ग समिति ने नए शिक्षक नियमावली के तहत बहाल होने वाले शिक्षकों के वेतन का निर्धारण किया है।