मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-Apr-2023 09:34 AM
By SONU KUMAR
NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक घर में जोरदार धमाका होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शहर के गोंदापुर स्थित ईद गाह के पास स्थित एक घर में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि घर का अगला हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
बताया जा रहा है कि शहर के गोंदापुर में स्थित ईदगाह के पास एक घर में सुबह सवेरे हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को हिला दिया। ब्लास्ट में घर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल गया।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद और नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोग बम ब्लास्ट की आशंका जता रहे हैं।


