Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
12-Jan-2023 11:53 AM
SARAIKELA: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर झारखंड के सरायकेला से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सवेरे हुई है। यहां मजदूरों से भरी पिकअप वैन अचानक बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में सात लोगों की दर्जनाक मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह मजदूरों से भरी पिकअप वैन चाईबासा से जमशेदपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही पिकअप वैन राजनगर-चाईबासा मार्ग के खैरबनी गांव के पास पहुंची अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त पिकअप वैन पर करीब 20 मजदूर सवार थे। पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख पुकार मच गई। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे पिकअप वैन सवार सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जन भर मजदूर घायल हो गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हे जमशेदपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।