ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / बड़ी खबर: गंगा में स्नान करने के दौरान चार बच्चे डूबे, दो का...

बड़ी खबर: गंगा में स्नान करने के दौरान चार बच्चे डूबे, दो का शव बरामद; दो अब भी लापता

13-Oct-2023 06:55 PM

By First Bihar

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां गंगा नदी में स्नान करने के दौरान चार बच्चों के डूबने से हड़कंप मच गया है। चारों बच्चे गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी गहरे पानी में चले गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर चार बच्चे स्नान करने के लिए मुंगेर के लाल दरवाजा गंगा घाट पर गए थे। नहाने के दौरान देखते ही देखते चारों गहरे पानी में चले गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से चारों बच्चों की तलाश शुरू की। नदी से दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सभी चारों बच्चे लालदरवाजा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।