पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
20-May-2023 12:15 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां गंडक नदी में नाव पलटने के बाद अफरा तफरी मच गई है। हादसे के दौरान नाव पर 40 से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग छोटी नाव पर सवार होकर खेतीबारी के लिए दियारा के इलाके में जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि नगर के गोड़ियापट्टी घाट पर सवारियों से भरी नाव पलटी है। हादसे के वक्त नाव पर चालिस के अधिक लोग सवार थे। सभी ने तैरकर अपनी जान बना ली जबकि राजकुमार की पत्नी लालमती देवी लापता बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और परिजनों में अफरा तफरी मच गई है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे के बाद से लापता हुए महिला को नदी में तलाश किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।