सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
16-Jun-2022 11:37 AM
By SONU
NAWADA: बिहार में सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर जगह-जगह पर विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में नवादा में वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी पर हमला हुआ है। इस हमले में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बड़ी मशक्कत से वे जान बचाकर वहां से भागी।
घटना नवादा रेलवे क्रासिंग के पास की है। आपको बता दें कि भाजपा विधायक अरुणा देवी जनसमस्या को लेकर नवादा मुख्यालय आ रही थी। इसी दौरान वे सेना भर्ती के नये नियमावली को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के हमले की शिकार हो गई। इस हमला में विधायक के ड्राईवर को हल्की चोटे आई है।
आपको बता दें कि सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन का आज यानि गुरुवार को दूसरा दिन है। बिहार के जहानाबाद, नवादा, बक्सर समेत कई जिलों में रेल रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी दौरान नवादा में वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी को अभ्यर्थियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।