ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत

Home / news / बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन अधिकार पार्टी का 'हल्ला बोल' प्रदर्शन, सिर पर...

बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन अधिकार पार्टी का 'हल्ला बोल' प्रदर्शन, सिर पर गैस सिलेंडर रखकर महिलाओं ने निकाला मार्च

08-Jul-2021 06:30 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जन अधिकार महिला परिषद की कार्यकर्ताओं ने पटना के आर्ट कॉलेज के पास हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सिर पर गैस सिलेंडर रखकर जाप की महिला कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। जाप की महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के प्रति सरकार को अवगत कराया। 

 

जन अधिकार महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे के नेतृत्व में हुए हल्ला बोल प्रदर्शन में जाप की कई महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। सबसे पहले विद्यापति मार्ग स्थित आर्ट कॉलेज के पास महिलाओं ने धरना दिया उसके बाद सिर पर गैस सिलिंडर लेकर तारामंडल तक मार्च निकाला। 


घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल समेत अन्य घरेलू सामानों की कीमतों में  बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हल्ला बोल प्रदर्शन किया और महंगाई के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को तारामंडल के पास पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका। 


हल्ला बोल प्रदर्शन के दौरान जन अधिकार महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही महंगाई बढ़ी हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार पूंजीपतियों की है इसे आम जनता से कोई मतलब नहीं है। रानी चौबे ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि महंगाई कम हो। जब तक महंगाई कम नहीं होगी तब तक जन अधिकार पार्टी अपना आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।