ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / CM नीतीश के जनता दरबार में कोरोना विस्फोट, 14 लोग मिले पॉजिटिव, सभी...

CM नीतीश के जनता दरबार में कोरोना विस्फोट, 14 लोग मिले पॉजिटिव, सभी हुए क्वारंटाइन

03-Jan-2022 02:45 PM

PATNA : नए साल 2022 के पहले साप्‍ताहिक जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को फरियादियों की शिकायतें सुन रहे हैं. दरअसल मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की कोरोना जांच कराई जाती है. इसी दौरान आज कुल 14 लोग पॉजिटिव मिले है. जिसमें आए हुए फरियादियों में 6, 3 कांस्टेबल और होटल मौर्या के 5 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले है. 


इस मामले पर नीतीश ने चिंता जताते हुआ बयान दिया कि यह बहुत दुखद खबर है, यहाँ जो भी आते है उनका टेस्ट होता है जिसमें आज 6 लोग पॉजिटिव पाए गए. और साथ ही 3 कांस्टेबल और होटल मौर्या के 5 स्टॉफ पॉजिटिव पॉजिटिव मिले है. यह बहुत चिंता वाली बात है. कल शाम तक अपडेट लेकर कोई निर्णय लेना पड़ेगा. अलर्ट रहने की जरूरत है. नीतीश ने कहा कि अब हर किसी की जाँच हो रही है.सभी सरकारी ऑफिस के साथ साथ जो हमारे साथ है उनकी भी जाँच होगी. 


बता दें कि जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले में भी खराश देखने को मिली. जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री बार-बार गले में खराश की शिकायत कर रहे थे और उन्होंने अपने स्टाफ से गर्म पानी पिलाने के लिए भी कहा, मुख्यमंत्री खुद यह कहते नजर आए की गर्म पानी पिलाईये गले में दिक्कत है. पानी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत चाय भी मंगाई थी.