ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / बढ़ते अपराध के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कहा- सत्ता मिलते ही बहक...

बढ़ते अपराध के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कहा- सत्ता मिलते ही बहक जाते हैं RJD के लोग

08-Nov-2022 05:01 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: बिहार में बढ़ते अपराध और आरा में स्वर्ण कारोबारी हरिजी गुप्ता की हत्या के खिलाफ बीजेपी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर महाधरना दिया। इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतीश और तेजस्वी की सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। बीजेपी नेताओं का कहना था कि बिहार में जब जब आरजेडी सरकार में आई अपराध चरम पर पहुंचा है। उनका कहना था कि नीतीश कुमार यह बात पहले से जानते थे कि आरजेडी के सत्ता में आने से अपराधी बेखौफ हो जाएंगे लेकिन फिर भी उनसे हाथ मिला लिया।


सरकार पर हमला बोलते हुए बड़हरा के बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भोजपुर के प्रभारी मंत्री हैं बावजूद इसके जिले में बढ़ते अपराध पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ आरा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने खुद उस आंगन में रहकर देखा है, अभी तो यह सिर्फ शुरूआत है आने वाले समय में ना जाने और क्या क्या होने वाला है।


उन्होंने कहा कि आरजेडी के सत्ता में आने के बाद से उसके लोग बहक जाते हैं। आरजेडी के लोगों के बहकने का परिणाम अब सामने आने लगा है। जिसका नतीजा हुआ की स्वर्ण कारोबारी हरिजी गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरा में हर जिन किसी न किसी की हत्या हो रही है लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है। यह पूर्व निर्धारित था कि आरजेडी के सरकार में आते ही अपराध बढ़ जाएगा।


वहीं महाधरना में शामिल हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भी नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले से जानते थे कि यह सब होगा। नीतीश कुमार ने जो किया उसका परिणाम सामने आ रहा है। सभी लोगों को इस बात की आशंका थी कि बिहार में अपराधी बेखौफ हो जाएंगे और वहीं हुआ। अपहरण उद्योग के खिलाफ एनडीए ने संघर्ष किया था लेकिन एक बार फिर से यह उद्योग शुरू हो गया है। हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में अपराधी तांडव मचा रहे हैं और लोगों की हत्याएं हो रही हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों को सरकार ने पूरी छूट दे रखी है। अपराधियों से सरकार और प्रशासन की मिलीभगत का ही नतीजा है कि स्वर्ण कारोबारी हरिजी की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सरकार बदलने के बाद बिहार में जितनी भी घटनाएं हो रही हैं उसके मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं। इन सबके खिलाफ बीजेपी जनता की ताकत के साथ लड़ाई लड़ रही है।