ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Home / news / बढ़ते अपराध पर नहीं बोलते CM नीतीश कुमार ! तेजस्वी ने डाटा जारी...

बढ़ते अपराध पर नहीं बोलते CM नीतीश कुमार ! तेजस्वी ने डाटा जारी कर पूछे सवाल, कहा -इन चीजों पर नहीं बोलेंगे CM साहब

18-Aug-2024 08:22 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव लगातार राज्य सरकार पर हमलावर नजर आते हैं। तेजस्वी हर दिन डाटा जारी कर यह बताते हैं कि राज्य के अंदर क्राइम किस कदर बढ़ रहा है और इसके बाद भी सीएम नीतीश कुमार और बिहार पुलिस प्रसाशन का रेपिड एक्शन नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोला है। 


तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 𝐁𝐉𝐏 शासित डबल इंजन सरकार में बिहार में ट्रबलिंग क्राइम रिकॉर्ड! क्या आपने 𝐂𝐌 नीतीश कुमार को रिकॉर्डतोड़ अपराध, अनियंत्रित भ्रष्टाचार तथा बिहार में प्रतिदिन गिरती सैंकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना? सुनेंगे भी नहीं? आपके सूचनार्थ और ध्यानार्थ पेश है विगत 𝟑-𝟒 दिनों की चंद आपराधिक घटनाएं:


तेजस्वी ने कहा कि,सिवान में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पटना में बीजेपी नेता अजय साह की गोली मार हत्या, राजगीर में घूमने आए पर्यटक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। कैमूर में गोली मार एक शख्स की हत्या, सहरसा में दिनदहाड़े जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या सुपौल में मछली व्यापारी की गोली मार कर हत्या, पूर्णिया में चाकू से गोद युवक की बेरहमी से हत्या, बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इसके बाद  पटना में अपराधियों ने घर में घुस 𝟑𝟎 लाख के जेवर लूटे फिर गला दबा करी अधिवक्ता की हत्या। 


उधर, जमुई में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, बेगूसराय में युवक की तेल छिड़क जिंदा जला की हत्या। बेगूसराय में पति-पत्नी व बच्चों का गला काट 𝟑 की हत्या।  आरा में जमीन विवाद में मां-बेटों सहित 𝟑 की निर्मम हत्या। मुंगेर में मासूम की हत्या। पटना में एक युवक का शव मिला, अपराधियों ने की हत्या। मधुबनी में युवक को छत से फेंक की हत्या। छपरा में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेका। जहानाबाद में घर में घुस महिला की गोली मार हत्या। नालंदा में पीट-पीट कर महिला की निर्मम हत्या।  मुजफ्फरपुरके बरुराज में युवक की बेरहमी से हत्या।



इसके अलावा पटना में मिस्त्री की गोली मार कर हत्या। आरा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली। नालंदा में 𝟏𝟔 बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, बेरहमी से पीटा फिर आँखें निकाल की निर्मम हत्या। दानापुर में एक युवक की गोलियों से भून हत्या। मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या वैशाली में दो बच्चों की मां की हत्या। मधुबन में 𝟏𝟗 वर्षीय युवती की कुल्हाड़ी से काट हत्या। पटना में 𝐁𝐉𝐏 नेता की गोली मारकर हत्या।  सिवान में युवक की हत्या, बगीचे में लटकाया शव। बेगूसराय में एक ही परिवार के 𝟒 सदस्यों की निर्मम हत्या। गया में महिला की हत्या। भागलपुर में मिले एकसाथ 𝟓 शव। पूर्णिया में छात्रा का शव मिला।  पूर्वी चंपारण में वार्ड सदस्य के पति की गोली मार हत्या।


समस्तीपुर में नाबालिग लड़के को लगी गोली। अररिया में गोली मार एक की हत्या। नालंदा में अपहरण कर नाबालिग की हत्या। सुपौल में नाबालिग लड़की की हत्या। वैशाली में थाने से 𝟓𝟎𝟎 मी. दूर युवक की गोली मार हत्या। शाहबाद क्षेत्र में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या। शिवहर में नाबालिग लड़के की हत्या। जहानाबाद में चाकू से गोद कर महिला की निर्मम हत्या। बेगूसराय के फुलवरिया में युवक को मारी गोली। पटना में ट्रेक्टर चालक की गोली मार हत्या। जमुई में नाबालिग से दुष्कर्म। दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म। 



भभुआ में महिला से दुष्कर्म। फुलवारीशरीफ में युवती से दुष्कर्म। मोकामा में महिला से दुष्कर्म। सहरसा में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला, दारोगा घायल। कटीहार में राज्य खाद्य निगम के एजीएम को मारी गोली। चंपारण में बालू माफिया ने 𝐂𝐎 को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश। पूर्णिया में मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गोपालगंज में शिक्षक के बेटे का अपहरण, लाखों की मांगी फिरौती। पूर्व मंत्री राघवेंद्र सिंह के घर पर फ़ायरिंग। मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने मांगी 𝟓 लाख रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग।  पटना के राजीव नगर में महिला पर अंधाधुंध फायरिंग। पटना के खाजेकलां में बदमाशों ने की महिला पर फायरिंग। पटना के 𝐁𝐍 कॉलेज के पास कई राउंड फायरिंग, दहशत में छात्र। नालंदा में दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग से दहशत। 


वैशाली में पूर्व 𝐌𝐋𝐀 के पेट्रोल पंप पर की लूटपा।  भोजपुर में बालू चालन ऑफिस से 𝟏𝟓 लाख की लूट। पटना के फतुहा में फ़ायरिंग कर व्यापारी के घर लूट। पटना के अगमकुँआ में 𝟏𝟐 लाख की लूट।  नौबतपुर में प्राइवेट बैंक से लाखों की लूट। मसौढी में गोली मार फ़ाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट। बरौनी में व्यवसायी से दिनदहाड़े लाखों की लूट। बिहटा में बैंक से निकली महिला से लूट।  पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में बैंककर्मी से 𝟐.𝟏𝟕 की लूट। समस्तीपुर में बाइक सवार से 𝟒 लाख लूटे।