मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
22-Feb-2022 07:34 PM
PATNA: बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर आज विक्रम के विधायक सिद्धार्थ सौरव सड़क पर उतर पड़े। नौबतपुर थाने के पास बीच सड़क पर अपने समर्थकों के साथ वे धरना पर बैठ गये। करीब 6 घंटे तक सड़क के बीचों-बीच धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसके कारण करीब यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। करीब 8 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। कई घंटे तक जाम में गाड़ियां फंसी रही और लोग परेशान रहें।
विक्रम के विधायक सिद्धार्थ सौरव बीच सड़क पर अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गये और इस दौरान जमकर प्रदर्शन किया गया। जिससे इस दौरान नौबतपुर-अरवल मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। कई लोग जाम में फंसे रहे। विधायक सिद्धार्थ सौरव ने कहा कि नीतीश सरकार में जनप्रतिनिधियों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने विधानसभा में कई बार अपनी बातें रखी थी लेकिन अपराधिक वारदातों मे कोई कमी नहीं दिख रही है। अपराधी बेलगाम हो गये है और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
सरकार को चेतावनी देते हुए विक्रम के विधायक सिद्धार्थ सौरव ने कहा कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि होती जा रही है। नौबतपुर थाना जमीन दलालों और बालू माफियाओं का अड्डा बना हुआ है। नौबतपुर के छोटी टंगरैला गांव में राम दर्शन सिंह की हत्या कर दी गयी है। मुखिया और उनके परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
इस मामले में मुखिया धर्मशिला देवी सहित उनके परिजनों को भी हत्या का आरोपी बनाया गया लेकिन अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इससे पहले भी विधायक विक्रम के थान प्रभारी ऋतुराज सिंह के खिलाफ सड़क पर उतर चुके है। थाना प्रभारी को हटाए जाने के लिए उन्होंने विधानसभा में भी अपनी बातें रखी थी। विधायक सिद्धार्थ सौरव ने बताया कि पुलिस शराब पकड़ने में लगी है और अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
