“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
13-May-2024 08:10 AM
By First Bihar
LAKHISARAI : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। पिछले तीन चरण में वोटिंग प्रतिशत कम रहने के बाद निर्वाचन आयोग को चौथे फेज में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। सोमवार को भी दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और उजियारपुर लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। इस चरण में दो लोकसभा सीट पर दो केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर लगी हुई है। जिसमें एक नाम गिरिराज सिंह का है तो दूसरा नाम नित्यानंद राय है। ऐसे में आज गिरिराज सिंह के गृह इलाके में भी मतदान हो रहा है और उन्होंने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान भी किया है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का गृह जिला लखीसराय है और वह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जहां आज मतदान हो रहा है ऐसे में गिरिराज सिंह सबसे पहले अपने घर बड़हिया पहुंचकर माता बाला त्रिपुर सुंदरी के मंदिर में पूजा-अर्चना की उसके बाद उन्होंने अपना मतदान किया। इसके उपरांत गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचेंगे। जहां से वह खुद एनडीए के कैंडिडेट हैं और आज यहां भी मतदान चल रहा है।
वहीं, अपना मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और देश के विकास के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें। गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा, "मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें। यह लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें सभी हिस्सा लें... बेगुसराय सहित पटना की 40 की 40 सीटें भाजपा जीतेगी...।"
मालूम हो कि मुंगेर में एनडीए की तरफ से जदयू के सिंबल पर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह चुनावी मैदान में हैं तो वहीं दूसरी तरफ अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रही हैं। मुंगेर लोकसभा सीट की लड़ाई अगड़ा वर्सेस पिछड़ा बनकर रह गया है। ऐसे में अब यहां क्या रिजल्ट होता है, यह तो रिजल्ट के दिन ही मालूम पड़ेगा।