Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ
15-Jul-2021 04:36 PM
By Birju Singh
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित कई जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर, मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, नवादा और नालंदा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौट गये। इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा भी साथ थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के तीसरे दिन आज मुख्यमंत्री ने छह जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और वहां की बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
इससे पहले भी मुख्यमंत्री सहित जल संसाधन मंत्री दो बार बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा ले चुके हैं। पहले चरण में बेतिया और मोतिहारी का एरियल सर्वे किया गया था। जबकि दूसरे चरण में सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान तटबंध सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया था।
बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात की समीक्षा के बाद सीएम पटना पहुंचे। जहां बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।हालांकि एनडीआरएफ और और SDRF की टीमों को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है। तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है।
गौरतलब है कि उत्तर बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने-अपने घरों को छोड़ ऊंचे स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। बाढ़ से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात का जायजा आज सीएम नीतीश ने लिया है। सीएम के हवाई सर्वेक्षण के बाद बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगों के बीच मदद की उम्मीद जगी है।