Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
23-Dec-2022 09:10 PM
PATNA: बिहार में बढ़ते ठंड और संभावित शीतलहर को देखते हुए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने राज्य के सभी डीएम को एडवाइजरी जारी किया है। इस एडवाइजरी में जिलों के डीएम को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले में ठंड और शीतलहर की समीक्षा कर सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने पर विचार करें।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि राज्य में बढ़ते ठंड और शीतलहर के कारण शिक्षक संघों, बच्चों के अभिभावक और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूलों को बंद करने का अनुरोध किया जा रहा है। ऐसे में जिलों के डीएम ठंड और शीतलहर की समीक्षा कर सभी सरकारी स्कूलों को 26 से 31 दिसंबर 2022 तक बंद करने पर विचार करें। शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को इस मामले में जल्द निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
बता दें कि बिहार के कई जिलों में तेजी से ठंड बढ़ रही है। कई जिलों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में बढ़ते ठंड को देखते हुए शिक्षक संघों और बच्चों के अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने सभी सरकारी स्कूल को बंद करने की मांग सरकार से की है। इस मांग पर विचार करते हुए शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को निर्देश दिया है कि जरूरत के हिसाब से अपने-अपने जिलों में सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला ले सकते हैं।