गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
12-Sep-2022 06:56 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पशुपति कुमार पारस की पार्टी RLJP ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। RLJP ने कहा है कि नीतीश कुमार के जनता राज में बिहार की मां-बेटियों की इज्जत नहीं बच पाएगी। राज्य में लगातार छेड़खानी और रेप की घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार को इन सबसे कोई मतलब नहीं रह गया है। राज्य के लोगों का पुलिस और प्रशासन से भरोसा उठ चुका है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार के जनता राज में बिहार की मां, बहनों की इज्जत, आबरू एवं लाज नहीं बच पा रही है। राज्य में छात्राओं के साथ खुलेआम छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं। राज्य की पुलिस इन घटनाओं को रोक लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। उन्होंने वैशाली के जंदाहा में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, कैमूर में 15 वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या और नालंदा में लफंगों से परेशान छात्रा द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना की निंदा की है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार राज्य में जनता राज का दावा करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी उनके जनता राज को हर दिन चुनौती दे रहे हैं। बिहार में अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी, बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। नीतीश कुमार पहले बिहार की जनता के प्रति अपने मुख्यमंत्री पद के धर्म का पालन करें।