ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, पिछले दिनों नीतीश ने खुद पकड़ी थी...

सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, पिछले दिनों नीतीश ने खुद पकड़ी थी सुरक्षा में चूक

10-Oct-2019 11:16 AM

PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर पटना से जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास की सुरक्षा पहले से और ज्यादा बढ़ा दी गई है। सीएम नीतीश के एक अणे मार्ग आवास की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। पिछले दिनों सीएम आवास की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने के बाद सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।


अब मुख्यमंत्री आवास के गेट के अलावे चरदीवारी के आसपास भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। खासतौर पर सर्कुलर रोड की तरफ पड़ने वाले सीएम आवास के चारदीवारी पर जवानों की तैनाती की गई है।


बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सर्कुलर रोड से सटे सीएम आवास की चहारदीवारी के पास एक युवक की गतिविधियों को देखा गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने खुद दीवार के पास एक पेड़ पर युवक को चढ़ा हुआ देखा था। युवक पेड़ पर चढ़कर उसके पत्ते तोड़ रहा था। सुरक्षा में चूक को गंभीरता से लेते हुए कुछ सुरक्षाकर्मियों पर गाज भी गिरी थी। 

अब सीएम आवास की चहारदीवारी के आसपास भी सुरक्षा में जवानों को तैनात कर दिया गया है। आपको बता दें कि सर्कुलर रोड में सीएम आवास का यह वह हिस्सा है जो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने पड़ता है।