Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
14-Oct-2024 11:35 AM
By First Bihar
PATNA : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चिराग पासवान की सुरक्षा गृह मंत्रालय के तरफ से बढ़ाया गया है। अब उन्हें केंद्रीय मंत्री के दर्जे की सुरक्षा दी गई है। इसका मतलब यह है कि इससे पहले चिराग पासवान को जो Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी उसमें SSB के जवान तैनात थे। अब उनकी जगह पर CRPF के जवान तैनात होंगे। यह बदलाव IB के रिपोर्ट के आधार पर किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार,चिराग पासवान को पहले SSB के कमांडो सुरक्षा दे रहे थे। अब उन्हें CRPF सुरक्षा देगी। इस Z श्रेणी के तहत चिराग पासवान की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात होंगे। इनके साथ ही 10 आर्ड स्टैटिक गार्ड इनके घर पर रहेंगे। जिसमें 6 राउंड द क्लॉक PSO, तीन शिफ्ट में आर्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहेंगे।
मालूम हो कि Z कैटेगरी सुरक्षा में उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रबंध शामिल होते हैं। इस सुरक्षा के तहत उन्हें सशस्त्र गार्ड्स की सुविधा मिलेगी। चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय हालिया घटनाओं के आधार पर लिया गया है। Z कैटेगरी सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती होती है.यह सुरक्षा व्यवस्था 24/7 उपलब्ध रहती है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान की राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। लिहाजा यह निर्णय लिया गया है।
बता दें कि, Z कैटेगरी सुरक्षा आमतौर पर उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को दी जाती है। गृह मंत्रालय समय-समय पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करता रहता है। उसके बाद भी इस तरह की सुरक्षा बहाल की जाती है। अब चिराग पासवान के लिए यह सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके बाद अब उन्हें पहले से अधिक सुरक्षा दी जाएगी।