ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / बढ़ सकती है तेजस्वी की मुश्किलें, तीसरी बार CBI ने भेजा समन ...

बढ़ सकती है तेजस्वी की मुश्किलें, तीसरी बार CBI ने भेजा समन

14-Mar-2023 07:14 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने तीसरी दफे तेजस्वी यादव को समन भेजा था। सीबीआई ने तेजस्वी को पूछताछ के लिए आज बुलाया था लेकिन विधानसभा की कार्यवाही को लेकर तेजस्वी यादव नहीं गये। 


ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि आगे सीबीआई सख्त रुख अपना सकती है। तेजस्वी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए दो बार बुलाया था लेकिन वे किसी कारणवश नहीं गये अब तीसरी बार उन्हें पूछताछ के लिए मंगलवार को बुलाया गया था लेकिन आज भी सीबीआई के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। 


नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लैंड फॉर जॉब स्कैम की जांच कर रही सीबीआई ने लालू परिवार समेत कुल 16 लोगों को समन जारी कर विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश होने को कहा था। इस केस के सभी आरोपियों की पेशी बुधवार को दिल्ली की कोर्ट में होनी है।तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में ही हैं। आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गई, दिल्ली में कल वे सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश होंगी।


दरअसल, 27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तत्कालीन रेल मंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व CM राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती समेत अन्य को समन जारी किया था 15 मार्च को कोर्ट में सभी को पेश होने को कहा था। सीबीआई ने पिछले साल 10 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के अपराधों के लिए चार्जशीट दायर किया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए गैर-योग्य उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई थी और इसके बदले लालू परिवार के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई।


इसी मामले में पिछले दिनों सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी और उनसे घंटों पूछताछ की थी। राबड़ी से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी और लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी बेटी मीसा भारती से भी घंटों पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने इसी मामले में लालू परिवार के खिलाफ शिकंजा कसा। पटना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ईडी ने एस साथ 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली में तेजस्वी यादव के आवास से ईडी ने करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा होने का दावा किया था।