ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बढ़ सकती हैं लालू की मुश्किलें, सीबीआई ने की सजा बढ़ाए जाने की...

बढ़ सकती हैं लालू की मुश्किलें, सीबीआई ने की सजा बढ़ाए जाने की मांग

27-Jun-2022 09:14 PM

DESK: एक बार फिर से राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। देवघर कोषागार मामले में लालू सहित अन्य के खिलाफ सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए सजा बढ़ाए जाने की मांग की है। 


बता दें कि इस याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने इस दौरान लालू की ओर से पक्ष रखा। इस मामले पर अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी। 


सीबीआई की तरफ से जो याचिका दाखिल की गयी उसमें लालू समेत अन्य की सजा बढ़ाए जाने की मांग की गयी है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में इन्हें कम सजा दी गयी है। इन सभी सजा बढाई जाए। 


सीबीआई ने कम से कम 7 साल सजा करने की मांग की। क्योंकि इसी मामले में निचली अदालत ने जगदीश शर्मा को सात साल की सजा सुनाई थी। जबकि इसी मामले में लालू यादव को सिर्फ साढ़े तीन साल की ही सजा मिली है। सीबीआई ने कोर्ट से लालू यादव समेत अन्य की भी सजा बढ़ाए जाने की अपील की है।