ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

आज बाढ़ पीड़ितों से मिलने जाएंगे राहुल गांधी, अबतक 78 लोगों की हो चुकी है मौत

08-Jul-2024 08:13 AM

By First Bihar

DELHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर के दौरे पर जाएंगे। मणिपुर जाने के दौरान वह असम भी जाएंगे, जहां कछार जिले के सिलचर स्थित कुंभीग्राम एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से लखीपुर में बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचकर लोगों का हालचाल जानेंगे।


दरअसल, असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के 29 जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण करीब 24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ के कारण अबतक 78 लोगों की जान भी जा चुकी है। राज्य की कई नदियों खतरे के निशान से ऊपर हैं।


बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज असम पहुंचेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे। बता दें कि असम में विनाशकारी बाढ़ के कारण अबतक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण हालात काफी खराब बने हुए हैं। इससे पहले राहुल गांधी हाथरस पहुंचे थे और भगदड़ में मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात किया था।