समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
25-Jul-2020 12:39 PM
PATNA: कोरोना संकट और बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि बाढ़ और कोरोना को लेकर बिहार की स्थिति खराब हो गई है. फिर भी सीएम नीतीश का कोई अता पता नहीं है. बिहार को भाग्य भरोसे छोड़ दिए हैं.
हाथ जोड़कर गुजारिश
तेजस्वी यादव ने सीएम को बाहर निकलने के लिए हाथ जोड़कर गुजारिश की. तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जी से हाथ जोड़कर ससम्मान विनम्र विनती है कि कृपया कोरोना और बाढ़ जैसे गंभीर परिदृश्य में अदृश्य ना रहे. 130 दिन हो गए है. कृपया अब तो जनता के लिए घर से बाहर निकलिए. ऐसी सरकार और राजा का क्या फायदा जो मुसीबत के समय अपनी जनता को मरने के लिए भाग्य भरोसे छोड़ दे?
लालू परिवार रोज साध रहा निशाना
कोरोना संकट और बाढ़ को लेकर लालू परिवार का परिवार रोज सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहा है. लालू प्रसाद से लेकर राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव रोज ट्वीट कर निशाना साध रहे हैं. बार-बार पूछ रहे है कि इस संकट में बिहार के सीएम कहा है. जनता खोज रही है. लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को भाग्य भरोसे छोड़ दिए है.