BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
12-Jul-2022 09:40 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के सबिता सिनेमा हॉल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब देर शाम अपराधी अचानक अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस दौरान दो लोगों को गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दोनों को आनन फानन में पीएमसीएच ले जाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों की फायरिंग में जिन दो लोगों को गोली लगी है उसकी पहचान भी अभी नहीं हो पायी है। पुलिस हरेक एक बिन्दुओं की जांच कर रही है।
वही सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी रोड में एक स्कूल संचालक तौकीर आलम की बच्चों के अभिभावकों ने पिटाई कर दी। घायल तौकीर आलम राजद के युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। बताया जाता है कि 18 महीने के बकाए फीस मांगने पर छात्रा के अभिभावकों ने उसके साथ मारपीट की। घायल तौकीर आलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जबकि सासाराम के राजपुर अमारी में सड़क हादसे में एक 16 साल के युवक की मौत हो गयी है। पिकअप वैन की ठोकर से उसकी मौत हुई है। इस हादसे में पिकअप वैन का चालक राजेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक गौतम कुमार राजपुर के सोवेया का रहने वाला था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।