ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बाढ़ के पानी में खेलने के दौरान 4 साल के मासूम की मौत,...

बाढ़ के पानी में खेलने के दौरान 4 साल के मासूम की मौत, घर में मातम

21-Sep-2024 08:01 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में आए दिन नदी, तालाब और नहरों में डूबने से लोगों की मौतें हो रही है। ताजा मामला मुंगेर का है जहां बाढ़ के पानी से खेलना बच्चों को महंगा पड़ गया। पानी में खेलने की वजह से 4 साल के बच्चे की मौत हो गयी। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मुंगेर में बाढ़ जहां एक ओर लोगों के लिए त्रासदी लाई है तो वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए मौज मस्ती का साधन बना हुआ है। बाढ़ के कारण गड्ढों, खेतों में एनएच 80 के आस-पास जाम पानी में कूद कर बच्चे नहाते और खूब मस्ती करते हैं। लेकिन कभी वो हादसे के शिकार हो जाते है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टीकारामपुर बुधन मरर टोला का है जहां बाढ़ के पानी से घिरे घर के दरवाजे पर खेल रहे 4 साल का बच्चा शीतल की मौत हो गयी। 


खेलते-खेलते पानी में वो चला गया और पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात का पता तब चला जब उसकी मां उसे ढूंढने लगी पर वह कहीं नहीं मिला तो ग्रामीणों के द्वारा घर के बाहर पानी में तलाश किया गया तो वहीं पानी के नीचे बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।