ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बढ़ेगी नीतीश - तेजस्वी की मुश्किलें ! कांग्रेस ने इशारों में जातीय आंकड़ा...

बढ़ेगी नीतीश - तेजस्वी की मुश्किलें ! कांग्रेस ने इशारों में जातीय आंकड़ा पर उठाया सवाल, कहा - गणना के अनुसार भूमिहारों के लिए बढ़े आरक्षण

09-Nov-2023 11:50 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : जातीय गणना के आंकड़े के बाद भूमिहार सबसे कमजोर हो गया है तो मैं मुख्यमंत्री जी से यह कहना चाहती हूं कि जिस तरह आप सभी जातियों में आरक्षण बढ़ा रहे हैं उसी तरह भूमिहार के लिए भी आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाए। यह बातें नीतीश कुमार की सत्ता में शामिल सहयोगी पार्टी कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने कही है।


कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि - आज सदन में जो आरक्षण बिल पेश किया जा रहा है। उसका मैं विरोध नहीं करती हूं बल्कि समर्थन करती हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का अच्छी सोच का परिचारक है। यह तो काफी अच्छी सोच है कि जो गरीब आदमी है उसको आरक्षण देकर आगे बढ़ना चाहिए। तो मैं बस यह कहना चाहती हूं कि जातीय गणना के आंकड़े में जो बातें आई है उसके अनुसार सवर्ण समुदाय के लोग कमजोर हुए हैं। तो सवर्ण के लिए भी आरक्षण देना चाहिए। भूमिहार समाज काफी कमजोर हुआ है तो मैं यह कहना चाहूंगी कि भूमिहार समाज को भी आरक्षण अधिक मिलनी चाहिए।


कांग्रेस विधायक ने कहा कि-  बिहार सरकार के तरफ से जो रिपोर्ट जारी किया गया है उसे रिपोर्ट में  यहबातें कही गई है कि भूमिहार समाज कमजोर हुआ है तो फिर इस रिपोर्ट के हिसाब से भूमिहार समाज को आरक्षण भी देना चाहिए। मैं भूमिहार समाज से आती हूं तो मैं अच्छी तरह समझती हूं कि, इस समझ में क्या दर्द है और क्या पीड़ा है। मंत्री जी से यह कहना चाहती हूं कि इस समाज को अलग से आरक्षण दिया जाए। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि - भूमिहार समाज में आज आपसी फूट अधिक है यदि यह समाज एक हो जाए तो फिर उनकी स्थिति बहुत बेहतर होगी।इनको किसी एक पार्टी को नहीं देखना चाहिए या किसी एक नेता को नहीं देखना चाहिए। जिस दिन हम एक हो जाएंगे उसे दिन हमें हमारा अधिकार मिल जाएगा। मेरा मानना यही है कि जो भी नेता भूमिहार समाज से आते हैं वह अपनी पार्टी से हटकर इस चीजों का समर्थन करें और अपने लिए आरक्षण की मांग करें।